सासनी- आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित रामवती पेट्रोल पंप के सामने खैरामल की बगीची पर श्री रामायण पाठ के बाद किया गया भंडारा प्रसाद वितरण

हाथरस/सासनी। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित रामवती पेट्रोल पंप के सामने खैरामल की बगीची पर श्री रामायण जी पाठ के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें राहगीरों तथा अन्य ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी खैरामल की बगीची पर श्री रामायण जी पाठ का आयोजन किया गया। जो पांच दिन तक चला। पांच दिन के बाद बगीची में मौजूद देवी देवताओं की प्रतिमाओं को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर श्रंगार किया गया। जिसमें श्री हनुमान जी, मां सीता भगवान श्री राम, लक्ष्मण, तथा दुर्गा देवी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं शामिल रहीं। इसके अलावा बगीची के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। बाबा मोहनगिरी महाराज ने बताया कि भंडारा प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों में काफी उल्लास देखा गया। राहगीरों को रोक-रोक कर भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। जिसे प्राप्त कर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान मंदिर में तमाम सेवक भक्तों की सेवा करने में जुटे रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने