हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में महिला ने खाया विषाक्त

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में करीब 30 वर्षीय महिला
श्रीमती ममता देवी पत्नी किशनस्वरूप ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाकर
भर्ती कराया गया है।
महिला के विषाक्त सेवन कर लेने पर महिला के भाई महेन्द्र पुत्र सोरतीलाल
निवासी सिद्धनगर सासनी का आरोप है कि उसकी बहिन को ससुराल वालों ने ही
विषाक्त खिलाकर मारने की कोशिश की है जबकि महिला के पति का कहना है कि वह
पीने का पानी लेने गया था तथा जब लौटकर आया तो उसकी पत्नी ने कीटनाशक दवा
का सेवन कर लेने से उसकी हालत बिगड़ गई। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट
दर्ज नहीं करायी गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने