हाथरस- आर्य समाज मुरसान द्वार में हवन यज्ञ में आहुति देकर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया

हाथरस। आर्य समाज मुरसान द्वार में एक गोष्ठी हुई जिसमें सर्वप्रथम हवन यज्ञ में आहुति देकर मंगल कामना की गयी। इस अवसर पर महाराजा छत्रपति शिवाजी के हिन्दू साम्राज्य स्थापना दिवस तथा हिन्दू पद पाद शाही दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान रमेशचन्द्र आर्य ने कहा कि महाराणा शिवाजी का जन्म ऐसे समय में हुआ कि जब हिन्दू समाज जोर निराशा के गर्त में डूबा हुआ था। हिन्दू समाज औरंगजेब के अत्याचार के कारण त्राहि-त्राहि कर रहा था। छत्रपति शिवाजी ने औरंगजेब के शासन की चूलें हिला दी और उनके समाज को नष्ट कर हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की तथा आज के दिन छत्रपति शिवाजी को हिन्दू पद पाद शाही के पद से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में मदनलाल आर्य ने छत्रपति शिवाजी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए आज के नौजवानों से आव्हान किया कि हम शिवाजी महाराजा के बताये मार्ग पर चलें। वीरता और शौर्य में शिवाजी का मुकाबला नहीं था। शिवाजी अपने समय के नीति निपुण चाणक्य थे।
कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र कुमार आर्य, दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामी, वीरपाल शर्मा, डी.पी. सिंह, किशन लाल शर्मा, मनोज आर्य, किशोरी लाल आर्य, योगेन्द्र सिंह आर्य, यशपाल भाटिया, हर्ष आर्य आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने