हाथरस- हिन्दू जागरण मंच ने छत्रपति शिवाजी के हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना पर उ.प्र. में पहली बार हिन्दू साम्राज्य दिवस पर निकाली ऐतिहासिक बाइक रैली व शोभायात्राए दर्जनों जगहों पर स्वागत, जयघोषों से गूंजा शहर

हाथरस। हिन्दू जागरण मंच ने उ.प्र. के अभी तक की सबसे बडी वाहन रैली करने के दावे को सच साबित करते हुए आज एक हजार के लगभग मोटर साइकिल व अन्य चार पहिया वाहनों को एकत्रित कर विशाल वाहन रैली निकाली। छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्द पद पाद शाही एवं हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर हिन्दू जागरण मंच ने आज के दिन को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाते हुए विशाल वाहन रैली एवं सभा की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डी समिति में विशाल सभा से हुआ। सभा के मंच पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हि.जा.म. के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकन्दराराव विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, युवा उद्यमी अनुरोध शर्मा, हि.जा.म. के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, विभाग संयोजक संजय सिन्हा, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा एवं हि.जा.म. के नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा एड. रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए हि.जा.म. के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने कहा कि महाराज छत्रपति शिवाजी ने हिन्दू समाज की रक्षा के लिये जिस शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया था वह हमारे लिये गर्व और प्ररेणा का विषय है। हिन्दू समाज को छत्रपति शिवाजी के शौर्य और पराक्रम का अनुसरण करते हुए देश में हिन्दू विरोधी ताकतों को परास्त करना चाहिये। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सैकडों की संख्या में आने पर बधाई दी और हि.जा.म. के प्रयास की सराहना की।
सिकन्दराराव विधायक वीरेन्द्र सिंह राना ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वजह से हिन्दू समाज आज सुरक्षित बचा है नहीं तो उस समय भारत गुलाम होता जा रहा था। सभा में सभी मंचासीन अतिथियों को माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंडी से वाहन रैली प्रारम्भ हुई जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी व खुली जीवों में हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी व महिलायें, अतिथि व दोनों विधायक चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने गले में दुपट्टे पहन रखे थे व मोटर साइकिलों पर झण्डे लगा रखे थे। सैकडों मोटर साइकिलों पर कार्यकर्ता भारत माता की जय व छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर में दो दर्जन स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया। रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गों से निकली और मथुरा रोड से हाइवे पर होते हुए कोका कोला फैक्ट्री के निकट से अलीगढ रोड मण्डी समिति पर समाप्त हुई जहां सभी कार्यकर्ताओं को भोजन के पैकेट वितरित किये गये तथा जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रैली एवं सभा में युवा वाहिनी के प्रांत मंत्री संजू बजाज, हि.जा.म. के जिला महामंत्री जितेन्द्र वाष्र्णेय प्रधान, संध्या आर्य, देवेन्द्र ठाकुर, मोनू पाराशर, शुभम गोस्वामी, अशोक शर्मा प्रधान, रामू पंडित, कुमोद सेंगर, अवधेश श्रोती, सुनील शर्मा, पूरन चन्द्र शर्मा, आशा ठाकुर, रेनू कश्यप, नरेन्द्र प्रेमी, महेश शर्मा, शीलेन्द्र कौशिक, गोविन्दा पहलवान, शोभित उपाध्याय, अंकुश राजौरिया, एस.के. प्रजापति एड., प्रवीन शर्मा, सचिन पुण्ढीर, राजू लवानियां, मनोज पहलवान, मीना शर्मा, विजय पंडित, ब्रजेश गौतम, विनोद दिवाकर, मोनू गोस्वामी, सुरेशानन्द वशिष्ठ, शिवशंकर गुलाठी, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, श्याम उपाध्याय, अखिलेश गौतम, नीरज गुप्ता, राजू राना, तरूण अग्निहोत्री आदि सैकडों लोग शामिल रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने