हाथरस/चंदपा- गांव अनीगढी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 बाइक सवार की दर्दनाक मौत, 1 घायल

हाथरस/चंदपा (नेत्रपाल पाठक)। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव अनी गढी के निकट 2 बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा 1 गम्भीर रूप ये घायल हो गया। जितेन्द्र पुत्र विजय सिंह निवासी जगदीशपुरा आगरा अपने साथी दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर आगरा से अलीगढ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह चंदपा क्षेत्र के गांव अनी गढी के पास पंहुचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला जिससे जितेन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। आपातकाल सेवा 108 और पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पंहुचाया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने