हाथरस- रमनपुर श्रीनगर नई बस्ती बाबा सुल्तान आरफीन शाह की मजार पर रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर उर्स व कब्बालियों का किया उद्घाटन

हाथरस। रमनपुर श्रीनगर नई बस्ती बाबा सुल्तान आरफीन शाह की मजार पर उर्स व कब्बालियों का शुभारम्भ पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक हाजी दीन मौहम्मद व हाजी नबाब ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहिनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डा. रहीस अहमद अब्बासी ने किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि बाबा आरफीन शाह की दरगाह पर प्रार्थना करता हूँ कि हाथरस में हमेशा सुख शांति बनी रहे। हिन्दू से लेकर बाल्मीक सभी मिलजुलकर रहे और हाथरस जनपद हमेशा तरक्की करता रहे। इस अवसर पर                           शेर मौहम्मद, आरिफ, सुल्तान, अनीस, अकील खाँ आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने