मजाक मजाक में फौजी की पिस्टल से चली गोली, 11 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत

हाथरस/सादाबाद। थाना सादाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूसरे के घर खाना खाने गए फौजी की पिस्टल से मजाक मजाक में गोली चल गई और  गोली उस परिवार की बालिका के लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। फौजी मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  सादाबाद की सिंह कॉलोनी के रहने वाले सतीश यादव पहले फौजी बच्चू सिंह के मकान में किराए पर रहते थे जिससे दोनों परिवार आपस मे काफी घुल मिल गए थे। बाद में सतीश यादव सिंह कॉलोनी में रहने आ गए। बच्चू सिंह फौजी की पत्नी मायके गई हुई थी तो सतीश ने फौजी को घर पर खाने के लिए बुलाया , फौजी जब खाने पर आया तो नशे में था और पिस्टल साथ लाया था। परिजनों की मानें तो वो बार बार पिस्टल तान रहा था और मजाक मजाक में सतीश की पत्नी को डरा रहा था तभी गोली चल गई और बीच मे सतीश की 11 साल की बेटी आ गई जिसके गोली चल गई। गोली लगते ही बालिका तड़पने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है उधर गोली कांड के बाद फौजी फरार हो गया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच में जुट गई है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने