हाथरस। हिन्दू जागरण मंच द्वारा लेबर कालौनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय आयोजित अभ्यास वर्ग का समापन हो गया। अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को योग कराया गया। अध्यक्षता करते हुए योग शिक्षक पी.एस. रावत कहा कि देश में हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है। यह बेहद चिंता का विषय है। देश में चल रही घुसपैठ, धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को विफल करने करने के लिए कार्यकर्ता आगे आयें।
प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हिन्दू समाज और देश के खिलाफ हर चुनौती को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता स्वीकार कर डटकर मुकाबला करेंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि पूरे देश में हिजामं कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हिन्दू समाज की स्थिति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। पहले हिन्दू देवी देवताओं के अपमान पर शांत हो जाता था। अब वह समाज छोटी छोटी घटनाओं पर एकत्रित हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को प्रतिक चिंह देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।