सादाबाद में लोक कल्याण मेले का किया गया आयोजन

विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर आम जनमानस को दी गयी योजनाओं की जानकारी

हाथरस। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरें होने के अवसर पर तहसील स्तर पर लोक कल्याण मेले तथा विकास खण्ड स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके क्रम में तहसील सादाबाद में लोक कल्याण मेलें का आयोजन किया गया। इस लोक कल्याण मेलें में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी गयी। तहसील सादाबाद में लगायें गयें मेले का निरीक्षण नगर पंचायत सादाबाद रविकांत अग्रवाल ने किया।
       इस लोक कल्याण मेले में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी। जिसके क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सामुहिक विवाह योजना के साथ साथ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जिसके अन्तर्गत 01 जनवरी 2016 से परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु के उपरान्त परिवार को एक मुस्त 30 हजार रु0 का अनुदान की जानकारी दी जिसमे मृतक की आयु 18 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिये। तथा राष्ट्रीय वृ˜ावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वृ˜ा पेंशन प्रात्त कर सकते है।
इसी तरह अनुसूचित जाति एवं सामान्य जाति का पूर्वदश्म /दश्मोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के बारे में लोगो को जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा कार्यालय के द्वारा लगायें गयें स्टाल के माध्यम से राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के द्वारा पम्पलेट वितरण कर लोगो को जागरूक किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित किये जा रहें पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षयरोग नियत्रंण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को टीवी क्षय रोग के बारें में जानकारी दी गयी। जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को टीवी के प्रारम्भिक लक्षण, जाॅच व उपचार के बारें में जानकारी दी गयी। पम्पलेट के माध्यम से टीवी की उपचार हेतु डाट्स अपनाने से टीवी के समूल नष्ट के बारें में भी जानकारी भी दी। कृषि विभाग के द्वारा लगायें गयें स्टाल के माध्यम से भारत सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लोगो को अवगत कराया।
       सूचना विभाग के द्वारा लोक कल्याण मेले में लगायें गये स्टाल के माध्यम से प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विमोचित पुस्तक एक साल नई मिसाल का वितरण किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष के उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा सूचना विभाग की तरफ से मेले में एलईडी पर चलचित्र के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा लियें गयें महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। लोक कल्याण मेलें के कार्यक्रम के अवसर पर उपजिलाधिकारी सादाबाद जय प्रकाश, तहसीलदार पंकज वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी एस0 के सिंह, जिला कौशल विकास मिशन के अशोक कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुन्नी दिवाकर तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने