हाथरस में लोक कल्याण मेलें का किया गया आयोजन

स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को दी गयीं योजनाओं की जानकारी

हाथरस। तहसील हाथरस में लोक कल्याण मेलें का आयोजन किया गया। इस लोक कल्याण मेलें में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दी गयी। तहसील हाथरस में लगायें गयें मेले का उद्घाटन तथा निरीक्षण माननीय विधायक सदर हरि शंकर माहौर तथा नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया।
       मा0 विधायक सदर हरि शंकर माहौर ने कहा की हमारी प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब, किसान, मजदूर, शोषित तथा निर्बल वर्ग के लोगों को लाभ पाहुचाने का काम कर रही है। उन्होने कहा की हमारी सरकार अनेक योजनायें चला रही हैं। उन्होने समाज कल्याण की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पंेशन तथा विधवास्था पेंशन के बारे में भी जिक्र किया। उन्होने कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
       इस लोक कल्याण मेले में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग, मत्स्य विभाग, ग्राम विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी। जिसके क्रम में कृषि विभाग के द्वारा मटर तथा अरहर की उन्नत खेती के साथ मृदा की उर्वरता बढाने के लिये मृदा परीक्षण के लिये प्रेरित किया। साथ ही कीटनाशक दवाइयो के प्रयोग में सावधानी से लोगो को अवगत कराया। कृषि विभाग के  कर्मचारियो द्वारा उन्नत कृषि ंयत्रो तथा सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के  कर्मचारियो द्वारा उन्नत कृषि यंत्र/मशीनरी, विभिन्न कृषि कार्यो को समय पर संपन्न करने में सहायक होने के साथ-साथ श्रम ऊर्जा तथा श्रमिको की बचत करते है और अन्य निवेशों बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, सिचाई जल आदि का अधिकतम उपयोग करने में सहायता प्रदान करते है। सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी।
      ग्राम विकास विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माॅडल स्टाल के रूप में रखकर आम जनमानस को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रचार प्रसार किया गया। मत्स्य विभाग के द्वारा एकीकृत मत्स्य पालन योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एकीकृत मत्स्य पालन, जैसे झींगा पालन योजना, कैट फिस पालन योजना, मोबाइल फिस पार्लर योजना तथा मछलियो के रोग, लक्षण, उपचार के तरीको के बारे में उपस्थित लोगो को विस्तार से जानकारी दी गयी। दिव्यांग जन एवं सशक्तीकरण विभाग के द्वारा दिव्यांग पेंशन विहीन लोगो को पेंशन बनाने की योजना के बारे में जानकारी दी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगन बाडी कार्यकत्रियों के द्वारा बाल विकास परियोजना की विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गयी।   
       सूचना विभाग के द्वारा लोक कल्याण मेले में लगायें गये स्टाल के माध्यम से प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर विमोचित पुस्तक एक साल नई मिसाल का वितरण किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष के उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा सूचना विभाग की तरफ से मेले में एलईडी पर चलचित्र के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा लियें गयें महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
        इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, उप जिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने