सिकन्दराराव में लोक कल्याण मेले का विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने किया उद्घाटन

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आम जनमानस को दी गयीं जानकारी
प्रदेश सरकार की एक साथ नई मिसाल नामक पुस्तक किया गया वितरण

हाथरस/सिकन्दराराव। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तहसील सिकन्दराराव के लोक कल्याण मेले का आयोजन करके सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया। इस लोक कल्याण मेले का उद्घाटन मा0 विधायक सिकन्दराराव वीरेन्द्र सिंह राणा ने किया। उन्होने ने कहा की प्रदेश सरकार ने मात्र एक वर्ष में प्रदेश की सडको को गड्ढा मुक्त किया। पिछलें 15 वर्षो की सरकारों ने कुछ भी नही किया है। हमारी सरकार ने विकास को समाज के अन्तिम वर्ग तक पहुचाया है। प्रदेश सरकार ने सामुहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब कन्याओं की विवाह कराया हैं। प्रदेश तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं के द्वारा गरीब लोगों का कल्याण हो रहा है। साथ ही सभी गरीब को विद्युत कनेक्शन मुफ्त में दिये जा रहे है।
     इस लोक कल्याण मेले में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग, जिला नगरीय विकास एवं अभिकरण विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग, कृषि रक्षा विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्पाहार विभाग ने स्टाल लगाकर आम जनमानस को जानकारी दी। दिव्यांग जन एवं सशक्तीकरण विभाग के द्वारा दिव्यांग भरण पोषण योजना, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना दिव्यांग दुकान निर्माण/संचालन योजना, दिव्यांग शादी विवाह पुरस्कार प्रोत्साहन पात्रता, कुष्ठावस्था पेंशन योजना तथा यू0डी0आई0डी0 कार्ड योजना तथा इसके पात्रता के बारें में लोगों को जानकारी दी गयी। उद्योग विभाग के द्वारा जिला औद्योगिक मिशन के तहत बेल की उन्नत खेती के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के द्वारा जीरों रिलेज मशीन से बुआई, अमरूद की खेती, नकली एवं मिलावटी युरिया के पहचान तथा ऐसे फसलें जिससें किसानों की आय में वृद्धि हो उसके बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विभाग के द्वारा कृषकों की आय को दुगुनी करने के उद्देश्य से किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों रोटावेटर, जीरों रिल फर्टीसीड ड्रिल, कोनोवीडर के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही कृषि यंत्रीकरण योजना के बारें में भी लोगों बताया गया। चिकित्सा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा बागवानी तथा दमिश्क गुलाब की व्यावसायिक खेती के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी।
      तहसील सिकन्दराराव में आयोजित लोक कल्याण मेलें में सूचना विभाग के द्वारा प्रदेश सरकार की एक साथ नई मिसाल नामक पुस्तक वितरण किया गया। इसके अलावा सूचना विभाग की एलईडी के माध्यम से प्रदेश सरकार की एण्टी भू-माफिया अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, यूपी 100 तथा फसल ऋण मोचन योजना कर प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सिकन्दराराव अंजुम बी, तहसीलदार तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने