नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से मचा हडकम्प, विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगो पर लगाया हत्या का आरोप

हाथरस/सिकन्दराराव (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में हडकम्प मच गया। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया।  घर के बाहर लोगों  का जमघट लग गया। आपको बता दें कि सुरेन्द्र सिंह निवासी शीतल पुर थाना एटा की पुत्री  गिरजा देवी की शादी  11 माह पूर्व  हिन्दू रीत रिवाज के अनुसार सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र के हिरदेश निवासी  नगला जलाल से हुई थी । शादी के बाद सव कुछ परिवार मे ठीक चल रहा था और गिरजा देवी का पति हिरदेश दिल्ली मे एक कम्पनी मे नोकरी करता है।  लेकिन आज गिरजा देवी उम्र 22 वर्ष घर पर अकेली थी तभी गिरजा देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि आत्म हत्या करने की वजह स्पष्ट नही हो पाई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है। वही मृतका के मायके पक्ष के लोगो का आरोप है कि हमारी बेटी की हत्या की गई है। गिरजा देवी के पिता ने बताया कि मेने अपनी पुत्री की शादी अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर की थी जिससे यह लोग संतुष्ट नही थे। और मेरी बेटी का अतिरिक्त दहेज के लिए आये दिन उत्पीड़न करते थे। लेकिन  वहीं गांव वालों ने वताया कि परिवार मे सब कुछ ठीक चल रहा था आज सुबह गिरजा देवी के सास ससुर घर पर नही थे। दोनो अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच न मालूम विवाहिता ने ये आत्म हत्या क्यों की।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने