बलात्कार पीड़िता न्याय पाने की खातिर 3 माह से दर दर भटक कर लगा रही न्याय की गुहार

हाथरस। पिछले 3 माह से बलात्कार पीड़िता न्याय पाने की खातिर दर दर भटक रही है  और अधिकारीयों से गुहार लगा रही है। लेकिन फिर भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। महिला के पति ने परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है। आपको बतादें की हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव  सराय अमरसिंह की मढ़ैया की पीड़ित महिला की मानें तो बीती 11 फरवरी को देशराज नामक व्यक्ति ने धोके से नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला का पति हापुड़ में नौकरी करता है। महिला तभी से थाना पुलिस और अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित महिला न्याय की खातिर महिला आयोग में भी गुहार लगा चुकी है। लेकिन आज तक आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वही महिला के पति ने कहा कि अगर उसको अब भी न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने