नगरिया पटटी देबरी के चारागाह में बनाई जाएगी गौशाला

                   एसडीएम बीडीओ ने सर्वे कर दिए दिशा निर्देश                   
हसायन।जिले व ब्लाक क्षेत्र में आवारा छुटटा घूमने बाले पशुओ के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बिकास खंड क्षेत्र के नगला बिजन हसायन मार्ग स्थित ग्राम पंचायत गांव नगरिया पटटी देबरी के खाली पडे चारागाह में अस्थाई गौशाला बनवाए जाने के लिए उपजिलाधिकारी अंजुब.बी व खंड बिकास अधिकारी शैली गोबिल ने नगरिया पटटी देबरी के चारागाह में अस्थाई गौशाला बनवाए जाने के निर्देश ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ब्लाक के अन्य अधिकारियों को दिए गए।एसडीएम अंजुम. बी ने कहा कि हमें जिले व क्षेत्र में छुटटा घूमने बाले आवारा पशुओ को रोकने के लिए शासन प्रशासन के निर्देश पर गौशाला बनवाकर उसमें गाय सांड सहित अन्य आवारा पशुओ को रोकने का प्रयास करेगें।उन्होने क्षेत्र के प्रधानो से भी आवारा पशुओ के लिए दाना चारा की व्यवस्था कराए जाने में प्रशासन का सहयोग किए जाने की अपील भी की गई।इस मौके पर एडीओ पंचायत फूल सिंह, एडीओ रिषीपाल सिंह, ग्राम प्रधान बकायन सुभाष दिवाकर, प्रधान खिटौली किशनपाल सिंह व बन बिभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने