राश्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में बसन्त पंचमी पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

            जिनका इतिहास कलंकित हो ऐसों को वोट नहीं देना.......            

हाथरस/सिकन्दराराव। बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर स्थानींय रेलवे रोड़ स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में राश्ट्रीय कवि संगम के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें डेढ दर्जन कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाथरस के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य एंव कवि डा0 उपेन्द्र झा तथा विशिश्टि अतिथि पी0बी0 जोषी मथुरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाज सेवी जितेन्द्र सिंह चैहान ने तथा संचालन आयोजक देवेश सिसोदिया ने किया।
    कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी अतिथियों ने माॅ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन समिति द्वारा समस्त अतिथियों और कवियों का फूल माला व साॅल पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन का आगाज युवा ओज कवि राणा मुनी प्रताप की सरस्वती बन्दना से हुआ। काव्यपाठ करने वालों में कवि डा0 उपेन्द्र झा ने पढ़ा- कहाॅ खो गयी है तू माॅ, चलता रहे कारवाॅ। राम भदावर ने- रीतियाॅ जब कुरीतियों से ठगी जायें, सामना तब करें कागज कुरेदने वाले। पढ़कर सभी की वाह-वाही लूटी। सतीश एकान्त ने पढ़ा कि प्राण समर्पण करते देखे, भारत के सारे कानून, पानी से भी सस्ता बिकता बेचारे कृशक का खून। डा0 नितिन मिश्र ने पढ़ा कि- लिखे श्री राम के पत्थर भी जल पर तैर जाते हैं। लालबत्ती ने बढ़ा कि- राजनीति के गलियारे में सभी उघारे लगते हैं, चरित्रवान पत्नी के होते सभी कुॅआरे लगते हैं। ओज कवि राणा मुनी प्रताप ने पढ़ा- करबद्ध निवेदन है भारत माता को चोट नहीं देना, जिनका इतिहास कलंकित हो ऐसों को वोट नहीं देना। विवेकशील राघव ने पढ़ा कि- हमको ऐसा प्रतीत होता है, दर्द उठता है गीत होता है। मनु दीक्षित ‘मनु’ ने पढ़ा कि- घर घर में रावण बैठा है, एक राम क्या कर पायेंगे। पढ़कर सभी की वाह वाही लूटी। अन्य कवियों में अतुल चैहान, मणिमुधकर मूसल, शिव शुक्ला, प0 गोपाल शर्मा, सन्देश चैहान, जय प्रकाश पचैरी, हरिभान सिंह हरि, बलवीर सिंह पौरूश, चाॅद हुसैन चाॅद, सर उजाला, गीता गीत, अवशेश विमल आदि कवियों ने भी काव्यपाठ कर खूब वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहीरूद्दीन पीरजादा, उदयवीर सिंह, टोड़ी सिंह, विजय प्रताप, राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, नितिन भारद्वाज, ऋशि सिसोदिया, ज्ञान प्रताप, हरपाल सिंह, मनमोहन, रिंकू, पंकज यादव आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने