भए प्रकट कपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

                      भगवान श्री राम के जन्म की खबर लगते ही गूंजे कथा में जयकारे                

हाथरस/हसायन। मनुष्य को कभी भी प्रजा को परेशान नही करना चाहिए।प्रजा के सभी दुःखो का निवारण करने से कभी भी परेशानी का सामना नही करना पडता है।जो मनुष्य अपने समाज में सभी के दुख व सुख को अपना समझता है।उस घर में सदैव भगवान श्री हरि को अवतरित होना पडता है।उक्त बाते संकट मोचन इंटर कालेज परिसर में चल रही श्री राम कथा के दौरान वृदांवन के आचार्य श्यामसुन्दर शर्मा ने कही।भए प्रकट कपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर सुख महतारी मुनि मन हारी अदभुत रूप अभिरामा।भगवान श्री राम के जन्म की खबर जब अयोध्या नगरी की प्रजा को लगी तो अयोध्या नगरी की प्रजा अपने दीन दयाल को देखने के लिए राजा दशरथ के महल के बाहर प्रतीक्षा करने के लिए उमड पडी।भगवान श्री राम का जन्म होते ही कथा पंडाल में जय श्री राम के जयघोष से बातारवरण गूंजयमान हो गया।कथा में धमार्थी लोगो ने भगवान श्री राम के स्वरूप की एक झलक पाने के लिए बेताव दिखाई दिए। मौके पर आयोजक आरपी शर्मा,गिरीशा दीक्षित, श्यामदास दीक्षित, मनीशा दीक्षित, विपिन कुमार शर्मा, मधुबाला शर्मा, लोकेश दीक्षित, उमा दीक्षित, घमंडीलाल, जायेश दीक्षित, देवबसंत दीक्षित, मलखान सिंह, नूरइस्लाम, राजेश कुमार शर्मा,सुधीर कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, युधिष्ठरर सिंह, राहुल कुमार, जुगेन्द्र सिंह,आदर्शबाबू ,राजकुमार जादौन, राजेन्द्रपाल सिंेह यादव, शीलेन्द्र कुमार सिंह, शिवकुमार शर्मा,शीलेन्द्र शर्मा सहित मौजूद थें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने